





चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Matches on Matrimonial Sites Froud : चंडीगढ़ में मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए रिश्ते तलाश रही एक पीएचडी छात्रा के साथ लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने खुद को IPS अधिकारी और बाद में RAW एजेंट बताकर युवती और उसके परिवार का भरोसा जीता। शादी का सपना दिखाकर उसने न केवल लाखों रुपये ऐंठ लिए, बल्कि सोना, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान भी अपने कब्जे में कर लिया।
जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय युवती मूल रूप से पंचकूला की रहने वाली है और चंडीगढ़ में रहकर पीएचडी की पढ़ाई कर रही थी। परिवार ने उसकी शादी के लिए एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई हुई थी। इसी दौरान अमित कुमार नामक युवक ने उसे रिश्ता भेजा। प्रोफाइल पर IPS वर्दी में तस्वीर देखकर युवती और उसके परिवार को उस पर भरोसा हो गया।
आरोपी ने दावा किया कि वह विशेष बैच का IPS अधिकारी है और दिल्ली टैक्सेशन विभाग में कमिश्नर के पद पर तैनात है। उसने खुद को रोहतक निवासी बताते हुए युवती और उसके परिवार से मुलाकातें भी कीं। धीरे-धीरे दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत शुरू हो गई।
बीमार मां का बहाना बनाकर मांगे पैसे
विश्वास जीतने के बाद आरोपी ने अपनी मां की कथित बीमारी और पारिवारिक परेशानियों का हवाला देकर आर्थिक मदद मांगनी शुरू कर दी। शादी तय होने की वजह से युवती और उसके परिवार ने भी उस पर भरोसा किया। इसी दौरान आरोपी ने युवती से करीब 30 लाख रुपये, 6 से 7 तोले सोना, लैपटॉप और अन्य सामान ले लिया।
RAW एजेंट बताकर खुलवाया बैंक खाता
जांच में सामने आया कि आरोपी ने खुद को RAW एजेंट बताते हुए कहा कि सुरक्षा कारणों से वह अपने नाम पर बैंक खाता नहीं खुलवा सकता। इसके बाद उसने युवती के दस्तावेजों पर बैंक खाता खुलवाया और उसकी पासबुक, एटीएम कार्ड तथा मोबाइल सिम अपने पास रख लिया। खाते की पूरी जानकारी आरोपी ही संचालित करता था।
Matches on Matrimonial Sites Froud : बैंक से खुली ठगी की परतें
कुछ समय बाद बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन के चलते खाता फ्रीज कर दिया गया। जब बैंक अधिकारियों ने युवती से संपर्क किया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। शक होने पर युवती ने आरोपी से अपने पैसे और गहने वापस मांगे, लेकिन आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी। लगातार दबाव और धमकियों से परेशान होकर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
रोहतक से गिरफ्तार हुआ आरोपी
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी अमित कुमार को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी द्वारा किए गए सभी दावों की जांच कर रही है। उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के कई पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


