

जालंधर (प्रदीप वर्मा)- Baba Sodal Mela 2026 : जालंधर का विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मेला आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शुरू हो गया। मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशों के साथ बाबा सोढल दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि एवं सर्वजन के भले की कामना की।

इसी क्रम में शिरोमणि अकाली दल जालंधर उत्तरी के हलका इंचार्ज हरिंदर सिंह ढींडसा ने भी अपने साथियों सहित बाबा सोढल दरबार में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित गुरुद्वारा साहिब में भी शीश निवाया और सरबत के भले की अरदास की।
यह भी पढ़ें: बाबा सोढल मेले में शिरोमणि अकाली दल जालंधर उत्तरी हलके की जत्थेबंदी आज होगा नतमस्तक, मंच लगा कर करेंगे सबका स्वागत

हिंदू-सिख एकता व भाईचारे का प्रतीक है बाबा सोढल मेला : ढींडसा
इस अवसर पर हरिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि बाबा सोढल मेला हिंदू-सिख एकता, आपसी भाईचारे और श्रद्धा का प्रतीक है। देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा सोढल के दरबार में पहुंचकर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं और मुराद पूरी होने पर शुक्राना करने के लिए दोबारा यहां आते हैं। उन्होंने बाबा सोढल के चरणों में सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की तथा गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर सर्वत के भले की अरदास की।

इस मौके पर जगदीप सिंह विरदी, गुरजीत सिंह मरवाहा, गुणताज सिंह ढींडसा, अभिषेक बख्शी, अवतार सिंह घुम्मण, गुरसेवक सिंह गिल, गुरंतर प्रीत सिंह और राजिंदर सिंह भाट सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


