

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Samvatsari Mahaparv Meat Fish Shops Closed : संवत्सरी महापर्व के अवसर पर जालंधर प्रशासन ने अहम आदेश जारी किए हैं। धार्मिक भावनाओं और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) को जिले में मीट, मछली और बुचड़खानों की सभी दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमनिंदर कौर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया है। प्रशासन का कहना है कि संवत्सरी महापर्व जैन समुदाय का एक महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है, जिसके मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
Jalandhar Samvatsari Mahaparv Meat Fish Shops Closed : जारी आदेशों के अनुसार, केवल मीट और मछली की दुकानों को ही बंद नहीं रखा जाएगा, बल्कि होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट्स और अहातों में भी मांसाहारी भोजन (नॉन-वेज) परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन ने सभी संबंधित व्यवसायियों और प्रतिष्ठानों को आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हर वर्ष संवत्सरी महापर्व के अवसर पर कई जिलों में इस प्रकार के विशेष आदेश जारी किए जाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


