

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। लगातार बारिश के बाद अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए पंजाब में किसी भी प्रकार का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है। बारिश की गतिविधियां कम होने से आने वाले दिनों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
31 अगस्त तक मौसम रह सकता है शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार, 31 अगस्त तक पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है।
इन जिलों में शनिवार को बारिश के आसार
शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
30 अगस्त को भी सीमित रहेगी बारिश
रविवार को भी हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। वहीं दक्षिणी और मैदानी पंजाब में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है।
Punjab Weather Update : 31 अगस्त को इन इलाकों में बरस सकते हैं बादल
सोमवार को गुरदासपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।
1 सितंबर से फिर बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 सितंबर से पंजाब में मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है। पठानकोट और होशियारपुर में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, संगरूर और पटियाला के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की जा सकती है।
गर्मी और उमस से बढ़ सकती है परेशानी
बारिश में कमी और तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप में लंबे समय तक रहने से बचने की सलाह दी है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


