

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Boyfriend Girlfriend Theft Case : चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मनीमाजरा इलाके में घर के बाहर खड़ी कार से 12.50 लाख रुपये नकद और सोने के सिक्के चोरी किए थे। पुलिस ने मामले में अब तक 5.50 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और बाकी रकम व सोने के सिक्कों की तलाश जारी है।
बिहार का युवक और तरनतारन की युवती गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय नितेश निवासी जगतपुरा (मूल रूप से बिहार) और उसकी गर्लफ्रेंड सिमरन निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। दोनों को चोरी के मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वारदात से पहले गर्लफ्रेंड करती थी रेकी
जांच में सामने आया है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले युवती इलाके की रेकी करती थी। इसके बाद दोनों मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी करते थे। पुलिस का मानना है कि दोनों काफी समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
1 करोड़ रुपये की चोरी से भी जुड़ा कनेक्शन
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों का नाम सेक्टर-17 स्थित एक ज्वेलरी शोरूम से करीब 1 करोड़ रुपये नकद चोरी के मामले में भी सामने आया है। पुलिस अब दोनों मामलों के बीच संबंधों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की रकम कहां खर्च की गई या छिपाई गई है।
आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी नितेश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों मामलों को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
अन्य साथियों की तलाश जारी
पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि आरोपियों ने चंडीगढ़ के अलावा अन्य शहरों में भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। मामले की जांच जारी है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


