

टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- New Aadhaar App Features : भारत सरकार ने पुराने mAadhaar App की जगह नया Aadhaar App पेश किया है। नए ऐप में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनसे आधार कार्ड से जुड़े काम पहले से अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएंगे। अब पता अपडेट करने से लेकर बायोमेट्रिक लॉक करने और पूरे परिवार के आधार प्रोफाइल मैनेज करने तक के कई काम मोबाइल से ही किए जा सकेंगे।
घर बैठे अपडेट करें आधार की जानकारी
नए Aadhaar App के जरिए अब आधार में पता (Address) अपडेट करने के लिए सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। यूजर 75 रुपये शुल्क देकर ऑनलाइन पता बदल सकेंगे। वहीं, बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो बदलवाने के लिए अभी भी आधार केंद्र जाना होगा, जिसके लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
ईमेल अपडेट करने की मुफ्त सुविधा
यदि आधार में ईमेल आईडी जोड़नी या अपडेट करनी है, तो यह सुविधा फिलहाल ऐप पर मुफ्त उपलब्ध है। हालांकि यह लाभ 31 दिसंबर तक ही मिलेगा, उसके बाद इसके लिए शुल्क लिया जा सकता है।
New Aadhaar App Features : चेक करें Aadhaar Authentication History
नए ऐप में यूजर यह भी देख सकेंगे कि उनका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है। अगर किसी तरह के गलत इस्तेमाल या धोखाधड़ी का संदेह हो, तो ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखकर तुरंत रिपोर्ट की जा सकती है। सुरक्षा के लिहाज से समय-समय पर यह रिकॉर्ड जांचना फायदेमंद माना जा रहा है।
एक ऐप से पूरे परिवार का आधार मैनेज
नए Aadhaar App की खास बात यह है कि एक ही अकाउंट में परिवार के 5 आधार प्रोफाइल लिंक किए जा सकते हैं। इससे बार-बार अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर OTP लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और परिवार के आधार से जुड़े काम आसानी से किए जा सकेंगे।
एक टैप में बायोमेट्रिक लॉक-अनलॉक
यूजर अब अपने फिंगरप्रिंट और आईरिस डेटा को एक क्लिक में लॉक या अनलॉक कर सकेंगे। इससे आधार से जुड़ी धोखाधड़ी और अनधिकृत उपयोग का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। जरूरत पड़ने पर बायोमेट्रिक को दोबारा अनलॉक भी किया जा सकेगा।
New Aadhaar App Features : डिजिटल सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
नया Aadhaar App आधार सेवाओं को अधिक डिजिटल, सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे करोड़ों लोगों को आधार से जुड़े कई कार्यों के लिए बार-बार केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


