

जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) Sawan Ashtami at Rajeshwari Dham: बस्ती शेख रोड स्थित राजेश्वरी धाम देवी राजरानी वैष्णो मंदिर में सावन की अष्टमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां देवी राजरानी के दरबार में माथा टेका और सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।

धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पंकज ठाकुर एंड पार्टी तथा महंत अशोक शीतल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ज्योति बब्बर, जतिन बब्बर और ऋषि देव जी द्वारा प्रदान किया गया।
Sawan Ashtami at Rajeshwari Dham

आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था भी की गई, जिसमें संगत ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
राजेश्वरी धाम वेलफेयर सोसाइटी, देवी राजरानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर की ओर से सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और मां का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई।
मंदिर में किसी भी सेवा कार्य के लिए मंदिर प्रबन्धक हमेश उपस्थित है आप उन्हें इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं : 98882-14040, 98882-20529
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


