

तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Police Station Woman Suicide : पंजाब के तरनतारन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भिखीविंड थाना में हिरासत में रखी गई एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।
बाथरूम जाने के बहाने उठाया कदम
जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान राजबीर कौर के रूप में हुई है। वह अपने पड़ोसी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई थी। पुलिस के मुताबिक, महिला को 9 अगस्त को अदालत में पेश किया जाना था। इससे पहले सुबह करीब 9 बजे उसने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी। बताया जा रहा है कि एक महिला कांस्टेबल उसे बाथरूम तक लेकर गई। इसी दौरान महिला ने अपनी चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई।
महिला हवालात न होने के कारण कमरे में रखी गई थी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भिखीविंड थाना में महिलाओं के लिए अलग हवालात की व्यवस्था नहीं है। इसी कारण राजबीर कौर को महिला कांस्टेबल की निगरानी में थाने के एक कमरे में रखा गया था।
Punjab Police Station Woman Suicide : परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राजबीर कौर को गलत तरीके से मामले में फंसाया गया था। वहीं पुलिस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि महिला के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न या टॉर्चर नहीं किया गया।
न्यायिक जांच के आदेश
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


