

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। जालंधर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा भाव के अनुसार, सोने की कीमत में एक ही दिन में 4,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है, जबकि चांदी भी महंगी हो गई है।
24 कैरेट सोना ₹1.52 लाख के पार
ताजा रेट के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। बुधवार को इसकी कीमत 1,48,000 रुपये थी। यानी एक दिन में 4,000 रुपये की तेजी दर्ज की गई। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो एक दिन पहले 1,37,640 रुपये थी। इस तरह इसमें 3,720 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
Gold-Silver Price : चांदी भी हुई महंगी
चांदी के दामों में भी तेजी देखने को मिली। गुरुवार को चांदी का भाव 2,33,700 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 2,32,800 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी चांदी में 900 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
क्यों बढ़ रहे हैं दाम?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की चाल और निवेशकों की बढ़ती मांग के कारण सोना-चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। ऐसे में निवेश या खरीदारी करने से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर जांच लें।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


