

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi Protest Violence Investigation : दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हुए कथित हमले की जांच में बड़ा दावा सामने आया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, घटना से जुड़े 100 वीडियो का विश्लेषण किया गया है। इनमें घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि इन वीडियो के आधार पर 2,873 लोगों की पहचान की गई, जिनमें से 989 लोगों के खिलाफ पहले से विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में रिकॉर्ड दर्ज हैं।
जांच के मुताबिक, पहचाने गए लोगों के आपराधिक रिकॉर्ड में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, लूट, रेप, महिलाओं के खिलाफ अपराध, आर्म्स एक्ट, झपटमारी, अपहरण और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले शामिल बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह विश्लेषण उपलब्ध वीडियो फुटेज और आपराधिक रिकॉर्ड के मिलान के आधार पर तैयार किया गया है।
Delhi Protest Violence Investigation : रिपोर्ट के अनुसार, 101 लोगों के खिलाफ हत्या के मामले, 62 लोगों पर हत्या के प्रयास, जबकि 284 लोगों पर डकैती और लूट के मामले दर्ज होने का दावा किया गया है। इसके अलावा 61 लोगों के खिलाफ रेप, 6 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, 25 लोगों के खिलाफ महिलाओं से छेड़छाड़, 229 लोगों पर आर्म्स एक्ट, 135 लोगों पर झपटमारी, 19 लोगों पर अपहरण और 67 लोगों पर एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों का रिकॉर्ड होने की बात कही गई है।
जांच में यह भी दावा किया गया है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी प्रदर्शन स्थलों पर मौजूद थे, जिनके खिलाफ एक से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हत्या के मामलों में शामिल 42 लोगों के खिलाफ दो या उससे अधिक केस दर्ज बताए गए हैं, जबकि इनमें 12 लोगों पर 10 या उससे अधिक आपराधिक मामलों का रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है।
इसी तरह हत्या के प्रयास के मामलों में शामिल 25 लोगों, डकैती और लूट के मामलों में शामिल 155 लोगों, रेप के मामलों में 8 लोगों, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 6 लोगों और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों में 9 लोगों के खिलाफ दो या उससे अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने का दावा किया गया है।
Delhi Protest Violence Investigation : पुलिस का कहना है कि यह पूरी रिपोर्ट घटनास्थल के वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, वायरल क्लिप और उपलब्ध आपराधिक रिकॉर्ड के विश्लेषण पर आधारित है। मामले की जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


