

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Barnala Lathicharge : बरनाला में हाल ही में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जालंधर में पंजाब भर से पहुंचे सफाई कर्मचारियों की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई कर्मचारी यूनियन लुधियाना के चेयरमैन विजय दानव, पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन गरेवाल सहित कई प्रमुख नेताओं ने भाग लिया और घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
बैठक को संबोधित करते हुए चंदन गरेवाल ने कहा कि बरनाला के सफाई कर्मचारियों के साथ हुआ व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अपने साथियों के सम्मान की कीमत पर कोई पद मिलता है, तो उन्हें ऐसी चेयरमैनी की कोई आवश्यकता नहीं है।
Barnala Lathicharge : उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए तथा दोषी अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने सोमवार तक उचित कार्रवाई नहीं की, तो पूरे पंजाब के सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में मौजूद सफाई कर्मचारी नेताओं ने सरकार को सोमवार तक का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में प्रदेशभर में सफाई सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


