

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- UPI QR Code Bus Ticketing : चंडीगढ़ में सार्वजनिक परिवहन को अधिक आधुनिक, तेज और कैशलेस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) जल्द ही अपनी बसों में UPI आधारित डिजिटल टिकटिंग प्रणाली शुरू करने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को बस में लगे QR कोड को स्कैन कर कुछ ही सेकंड में टिकट मिल जाएगा।
प्रशासन इस सुविधा को ट्राइसिटी में संचालित CTU की सभी 438 बसों में लागू करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल कुछ चुनिंदा रूटों पर इसका ट्रायल चल रहा है। परीक्षण सफल होने और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद यह सुविधा पूरे नेटवर्क में लागू कर दी जाएगी।
UPI QR Code Bus Ticketing : नई प्रणाली के तहत यात्री बस में लगे QR कोड को स्कैन कर किसी भी UPI ऐप के माध्यम से किराए का भुगतान कर सकेंगे। भुगतान पूरा होते ही टिकट तुरंत जारी हो जाएगा। इससे यात्रियों और कंडक्टरों को खुले पैसों की परेशानी से राहत मिलेगी और टिकट जारी करने की प्रक्रिया भी पहले से अधिक तेज और आसान हो जाएगी। यह सुविधा केवल डीजल बसों तक सीमित नहीं रहेगी। ट्रायल पूरा होने के बाद CTU की इलेक्ट्रिक बसों में भी QR आधारित टिकटिंग सिस्टम लागू किया जाएगा, जिससे पूरे परिवहन नेटवर्क में एक समान डिजिटल भुगतान व्यवस्था उपलब्ध होगी।
इस सुविधा का लाभ चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला सहित ट्राइसिटी के प्रमुख रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। सेक्टर-17 और सेक्टर-43 ISBT, PGI, पंजाब यूनिवर्सिटी, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, जीरकपुर, खरड़, मनसा देवी, चंडीमंदिर, मलोया, धनास और मनीमाजरा जैसे प्रमुख रूट भी इस डिजिटल व्यवस्था के दायरे में आएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल भुगतान शुरू होने के बाद भी नकद भुगतान और स्मार्ट कार्ड की सुविधा जारी रहेगी। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक भुगतान विकल्प उपलब्ध कराना है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


