

बाड़मेर (राजस्थान) (वीकैंड रिपोर्ट)- Rajasthan News : राजस्थान के बाड़मेर जिले से कथित ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक निजी अस्पताल के 65 वर्षीय डॉक्टर ने अपने ही अस्पताल में कार्यरत नर्स पर करीब 2 करोड़ रुपये की कथित वसूली करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर का दावा है कि नर्स कई वर्षों तक उन्हें निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने, झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी देकर पैसे मांगती रही।
डॉक्टर की शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला दिसंबर 2016 से अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। आरोप है कि नाइट ड्यूटी के दौरान वह डॉक्टर के निजी कमरे में आती-जाती थी और इसी दौरान उसने उनकी निजी तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर लीं। इसके बाद वह कथित रूप से उन तस्वीरों और वीडियो के आधार पर लगातार ब्लैकमेल करती रही।
शिकायत में कहा गया है कि अपनी प्रतिष्ठा और अस्पताल की साख बचाने के लिए डॉक्टर ने समय-समय पर आरोपी को करीब 2 करोड़ रुपये दिए। इनमें से लगभग 35 लाख रुपये अस्पताल के बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उनसे ब्लैंक चेक और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करवा लिए थे।
Rajasthan News : डॉक्टर का यह भी दावा है कि आरोपी महिला ने उन्हें एक अलग मोबाइल फोन और सिम कार्ड इस्तेमाल करने के लिए मजबूर किया और अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों के पासवर्ड भी अपने कब्जे में रखे, जिससे वह उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखती थी।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से 17 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। वहीं, आरोपी नर्स ने पूछताछ के दौरान डॉक्टर के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए उन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


