
उत्तरकाशी (वीकैंड रिपोर्ट)- Uttarkashi Earthquake : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि प्रशासन के अनुसार जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके मुख्य रूप से भटवाड़ी तहसील क्षेत्र में महसूस किए गए। प्रारंभिक जांच में भूकंप का केंद्र पिलंग के जंगलों में जमीन से करीब 7 किलोमीटर की गहराई पर बताया गया है।
Uttarkashi Earthquake : रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई, जिसे हल्के भूकंप की श्रेणी में रखा जाता है। प्रशासन ने बताया कि सभी तहसीलों और संबंधित थानों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार किसी भी प्रकार की क्षति या अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।
प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


