
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab National Highway Blocked: भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने मंगलवार को लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर धरना देकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते नेशनल हाईवे पूरी तरह जाम हो गया, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण गर्मी के बीच घंटों फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
किसान यूनियन ने भारत-अमेरिका ट्रेड समझौते, पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी, राहों रोड के निर्माण में हो रही देरी और सड़क किनारे किए गए कथित अवैध कब्जों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Punjab National Highway Blocked by Farmers

किसान नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार भारत-अमेरिका ट्रेड समझौते के जरिए देश के किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसान संगठन इस समझौते को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।
इसके साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी का भी विरोध करते हुए आरोप लगाया कि इस नीति के जरिए किसानों की जमीनें अधिग्रहित करने की कोशिश की जा रही है। किसान नेताओं ने कहा कि वे इस नीति का भी पुरजोर विरोध करेंगे।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बताया कि पिछले करीब चार वर्षों से राहों रोड का निर्माण नहीं कराया गया है और सड़क पर हुए अवैध कब्जे भी अब तक नहीं हटाए गए हैं। कई बार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
धरने को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया, ताकि स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा जा सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


