
चंडीगढ़, 25 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब के कई जिलों में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत दी है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब के कई जिलों के लिए आज और कल येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। येलो अलर्ट वाले जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का शामिल हैं।
25 से 30 जून के बीच मानसून की दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 25 से 30 जून के बीच किसी भी समय मानसून प्रवेश कर सकता है। अनुमान है कि सबसे पहले मानसून अमृतसर पहुंचेगा, जबकि बठिंडा में इसकी एंट्री सबसे आखिर में होगी। वहीं चंडीगढ़ में 27 से 30 जून के बीच मानसून पहुंचने की संभावना है।
Punjab Weather Update : 27 जून के बाद मौसम में आ सकता है बदलाव
मौसम विभाग का कहना है कि 27 जून को मौसम में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि 28 और 29 जून को होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़कर उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक पहुंच चुका है। वहीं हरियाणा के उत्तरी हिस्से में सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के प्रभाव से पंजाब में मौसम बदला है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज, तेज हवाएं और बारिश का दौर जारी रह सकता है।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


