
दिल्ली, 17 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Twitter Down : एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) की सेवाएं बुधवार सुबह अचानक प्रभावित हो गईं। दुनिया भर के हजारों यूजर्स को फीड लोड होने, टाइमलाइन अपडेट होने और वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटों में यह दूसरी बार है जब प्लेटफॉर्म तकनीकी बाधा का शिकार हुआ है। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म DownDetector के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। लगभग 40 प्रतिशत यूजर्स ने ऐप में समस्या आने की बात कही, जबकि 29 प्रतिशत लोगों ने फीड और टाइमलाइन से जुड़ी दिक्कतें बताईं। वहीं 18 प्रतिशत यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पाए।
24 घंटे में दूसरी बार ठप हुई सेवाएं
इससे पहले मंगलवार शाम को भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने X की सेवाओं में रुकावट की शिकायत की थी। लगातार दूसरी बार आए आउटेज ने प्लेटफॉर्म की तकनीकी स्थिरता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Twitter Down : पहले भी कई बार आई तकनीकी समस्या
इस साल मई में भी X को भारत समेत कई देशों में बड़े आउटेज का सामना करना पड़ा था। उस दौरान यूजर्स नई पोस्ट लोड नहीं कर पा रहे थे और अकाउंट में लॉग-इन करने में भी परेशानी हो रही थी। हजारों लोगों ने वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों में तकनीकी दिक्कतों की रिपोर्ट की थी। वहीं फरवरी में आए एक वैश्विक आउटेज के दौरान भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों के 25 हजार से अधिक यूजर्स प्रभावित हुए थे। उस समय बड़ी संख्या में लोगों को लॉग-इन और कंटेंट एक्सेस करने में परेशानी हुई थी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ रही आउटेज की घटनाएं
पिछले साल नवंबर में भी X की सेवाएं कई घंटों तक प्रभावित रही थीं। इसके अलावा हाल ही में Meta के लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram पर भी बड़े पैमाने पर तकनीकी रुकावट देखने को मिली थी। कई देशों के यूजर्स ने शिकायत की थी कि फीड लोड नहीं हो रही थी और कंटेंट रिफ्रेश नहीं हो पा रहा था। विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया भर में बढ़ते डिजिटल ट्रैफिक और जटिल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण समय-समय पर ऐसी तकनीकी समस्याएं सामने आती रहती हैं।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


