
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Multiple Income Sources Tips : आज के दौर में नौकरीपेशा लोगों के लिए आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ग्लोबल मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव, बढ़ती महंगाई और तेजी से बदलती तकनीक के कारण कई कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है। ऐसे में केवल नौकरी और एक सैलरी पर निर्भर रहना जोखिम भरा साबित हो सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि वर्तमान समय में हर व्यक्ति को अपनी आय के एक से अधिक स्रोत बनाने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि अचानक नौकरी जाने या किसी आपात स्थिति में आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। साथ ही मेडिकल इमरजेंसी, लोन और रोजमर्रा के खर्चों को संभालने के लिए अतिरिक्त इनकम बेहद जरूरी हो गई है।
हर महीने ब्याज से कमाई का विकल्प
अगर आप नियमित मासिक आय चाहते हैं तो अपने पैसों को ऐसे निवेश विकल्पों में लगा सकते हैं, जहां हर महीने ब्याज के रूप में रिटर्न मिलता रहे। इसमें एफडी, बॉन्ड और पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम जैसे विकल्प शामिल हैं। हालांकि इन योजनाओं से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है, लेकिन यह रोजमर्रा के खर्चों को संभालने में मददगार साबित हो सकता है।
Multiple Income Sources Tips : तिमाही इनकम के लिए ये विकल्प हो सकते हैं फायदेमंद
तिमाही कमाई के लिए रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) और इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) अच्छे विकल्प माने जाते हैं। ये निवेश योजनाएं अपने फंड का बड़ा हिस्सा ऐसे प्रोजेक्ट्स में लगाती हैं, जहां से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। इनसे होने वाली कमाई का बड़ा हिस्सा निवेशकों को तिमाही आधार पर दिया जाता है।
डिविडेंड से भी बना सकते हैं अतिरिक्त कमाई
शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोग लाभांश यानी डिविडेंड के जरिए भी अतिरिक्त इनकम प्राप्त कर सकते हैं। कई बड़ी कंपनियां अपने निवेशकों को समय-समय पर डिविडेंड देती हैं। हालांकि किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी माना जाता है।
फ्रीलांसिंग और ऑनलाइन काम से बढ़ाएं कमाई
आज के डिजिटल दौर में फ्रीलांसिंग भी अतिरिक्त आय का बड़ा जरिया बन चुकी है। यदि आपको लिखना, डिजाइनिंग, ट्रेनिंग, वीडियो एडिटिंग, कंसल्टिंग या किसी अन्य क्षेत्र का अनुभव है, तो आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी सेवाएं देकर अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।
Multiple Income Sources Tips : पी2पी लेंडिंग से भी हो सकती है कमाई
पर्सन टू पर्सन (P2P) लेंडिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी लोग अपने पैसे पर ब्याज कमा रहे हैं। इसमें आप जरूरतमंद लोगों को लोन देते हैं और बदले में ईएमआई के जरिए ब्याज सहित भुगतान प्राप्त होता है। हालांकि इसमें जोखिम भी मौजूद रहता है, इसलिए सोच-समझकर निवेश करना जरूरी होता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


