
चंडीगढ़, 26 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Rape Blame on Film Production Designer : फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जौहर के खिलाफ चंडीगढ़ में गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और अवैध रूप से बंधक बनाने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाद में जिला अदालत से उसे जमानत मिल गई।
फाइव स्टार होटल में बुलाने का आरोप
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मूल रूप से खुड्डा लाहोरा की रहने वाली और वर्तमान में नई दिल्ली में रह रही युवती ने 20 अप्रैल को सेक्टर-17 थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शहर के एक फाइव स्टार होटल में बुलाया था। युवती का दावा है कि वहां उसकी ड्रिंक में कोई संदिग्ध नशीला पदार्थ मिलाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।
Rape Blame on Film Production Designer : दुष्कर्म और मारपीट का आरोप
एफआईआर के अनुसार हालत बिगड़ने के बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे गलत तरीके से बंधक बनाकर रखा गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
मुंबई का रहने वाला है आरोपी
एफआईआर के मुताबिक सैनी एस. जौहर मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ‘ओबेराय स्प्रिंग बिल्डिंग’ का निवासी है। वह फिल्म इंडस्ट्री में एक चर्चित नाम माना जाता है।
‘धुरंधर’ फिल्म से चर्चा में आया था नाम
हाल ही में आरोपी उस समय चर्चा में आया था जब उसने फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए थाईलैंड में पाकिस्तान के ‘लियारी टाउन’ जैसा भव्य सेट तैयार किया था। फिल्म इंडस्ट्री में उसके काम को लेकर काफी चर्चा हुई थी।
Rape Blame on Film Production Designer : पुलिस कर रही मामले की जांच
चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है। पुलिस अब होटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
फिर चर्चा में फिल्म इंडस्ट्री
इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


