
नई दिल्ली, 23 मई (वीकेंड रिपोर्ट) CM Maan meet sanjeev Arora : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुरुग्राम स्थित भोंडसी जेल में बंद पूर्व मंत्री संज़ीव अरोड़ा से मुलाकात करने पहुंचे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।
CM Maan meet Sanjeev Arora
जेल प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद दोनों वरिष्ठ नेता जेल के अंदर गए और अरोड़ा से मुलाकात की। गौरतलब है कि ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका है जब आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता संजीव अरोड़ा से जेल में मिलने पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने उन्हें पहले 7 दिन के रिमांड पर लिया, जिसके बाद 2 दिन का अतिरिक्त रिमांड भी मिला। पूछताछ पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


