
चंडीगढ़, 15 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab BJP Candidate List : पंजाब में होने जा रहे निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए नगर परिषद पठानकोट, बठिंडा, रायकोट और मुदकी के लिए अपने उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होते ही संबंधित इलाकों में चुनावी गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 8 नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों के चुनाव कराए जा रहे हैं। इन चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुके हैं। मतदान 26 मई को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे।
Punjab BJP Candidate List : इस बार मोहाली, बरनाला, बठिंडा, बटाला, पठानकोट, कपूरथला, मोगा और अबोहर नगर निगमों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया 13 मई से शुरू हो चुकी है और 16 मई तक जारी रहेगी। इसके बाद 18 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी, जबकि 19 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले भी भाजपा द्वारा जीरकपुर, डेरा ब्यास और नवगांव नगर परिषदों के उम्मीदवारों की सूची जारी की जा चुकी है। अब पार्टी ने पठानकोट, बठिंडा, रायकोट और मुदकी में भी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुनाव प्रचार को और गति दे दी है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंजाब के निकाय चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़े राजनीतिक संकेत देने वाले साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि सभी दल स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हुए हैं।




-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


