
नई दिल्ली, 14 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Amul-Verka Milk Price Hike : महंगाई के बीच आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। Amul और Verka ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (GCMMF) की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक अमूल दूध की नई कीमतें 14 मई 2026 से पूरे देश में लागू होंगी। वहीं पंजाब के प्रमुख डेयरी ब्रांड वेरका ने भी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।
अमूल दूध हुआ महंगा
अमूल ने अपने कई प्रमुख वैरिएंट्स के दाम बढ़ाए हैं, जिनमें अमूल ताजा, अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल टी स्पेशल शामिल हैं।कंपनी के अनुसार दूध की कीमतों में औसतन 2.5 से 3.5 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है।
क्यों बढ़े दूध के दाम?
फेडरेशन का कहना है कि पिछले एक साल में पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अमूल ने यह भी बताया कि दूध बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे किसानों और दूध उत्पादकों को दिया जाता है।
Amul-Verka Milk Price Hike : नई कीमतें क्या होंगी?
- अमूल ताजा 500ml पैक अब ₹29 में मिलेगा
- 1 लीटर अमूल ताजा ₹57 का होगा
- अमूल गाय दूध 500ml पैक ₹30 में मिलेगा
- अमूल शक्ति 500ml पैक ₹32 का होगा
- अमूल टी स्पेशल 1 लीटर पैक ₹66 में मिलेगा
- अमूल गोल्ड 500ml पैक ₹35 में मिलेगा
- अमूल भैंस दूध 500ml पैक ₹39 का होगा
किसानों को होगा फायदा
कंपनी का कहना है कि दूध के दाम बढ़ने से किसानों को बेहतर भुगतान मिल सकेगा, जिससे दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


