
चंडीगढ़, 11 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Municipal Corporation Elections 2026 : पंजाब में एक बार फिर चुनावी माहौल बनने जा रहा है। पंजाब नगर निगम और नगर परिषद चुनाव 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग के स्टेट इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी ने पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी।
26 मई को होगी वोटिंग
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार पंजाब में 8 नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों के लिए मतदान 26 मई को कराया जाएगा। वहीं चुनाव परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी।
Punjab Municipal Corporation Elections 2026 : कई शहरों में चुनावी सरगर्मियां तेज
राज्य में कुल 9 नगर निगम और 102 नगर परिषदों में चुनाव होने हैं। प्रशासन की ओर से वार्डबंदी का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है, जिसके बाद अब राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अपने ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं और जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
2027 विधानसभा चुनाव का ‘सेमीफाइनल’
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन स्थानीय निकाय चुनावों को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव का ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है। इसी वजह से सभी प्रमुख राजनीतिक दल इस चुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देख रहे हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


