
नई दिल्ली, 4 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव का असर कमोडिटी बाजार पर साफ नजर आ रहा है। सोमवार को सोना और चांदी दोनों ही लाल निशान में खुले और शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का 5 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,51,532 रुपये के मुकाबले 382 रुपये (0.25%) की गिरावट के साथ 1,51,150 रुपये पर खुला। सुबह 10 बजे तक सोना 252 रुपये (0.17%) की कमजोरी के साथ 1,51,100 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। कारोबार के दौरान सोने ने 1,50,860 रुपये का निचला स्तर और 1,51,347 रुपये का उच्च स्तर छुआ।
वहीं चांदी का 3 जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट भी गिरावट के साथ खुला। यह 2,50,937 रुपये से 238 रुपये (0.094%) गिरकर 2,50,699 रुपये पर पहुंच गया। बाद में चांदी 574 रुपये (0.23%) की गिरावट के साथ 2,50,363 रुपये पर ट्रेड करती दिखाई दी। चांदी ने दिन के कारोबार में 2,49,760 रुपये का लो और 2,51,231 रुपये का हाई बनाया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
ग्लोबल मार्केट में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। COMEX पर सोना करीब 0.55% गिरकर 4,619 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.48% टूटकर 76.065 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।
Gold-Silver Price : जियोपॉलिटिकल तनाव का असर
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का ऐलान किया है, जिसके तहत स्ट्रेट ऑफ होरमज़ में फंसे जहाजों को निकालने की योजना बनाई गई है। अमेरिका ने इस मिशन के लिए अन्य देशों से भी सहयोग मांगा है।
ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान कोई खतरा पैदा करता है तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। वहीं ईरान भी अपने रुख पर कायम है, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है।
शेयर बाजार में दिखी तेजी
हालांकि, ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के ऐलान के बाद वैश्विक और भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों के रुख में बदलाव नजर आया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में जियोपॉलिटिकल हालात और डॉलर की चाल के आधार पर सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


