
कोप्पल/केरलम, 1 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- BJP Leader Murder Case : भाजपा नेता वेंकटेश कुरुबारा की हत्या के मामले में अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए 6 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के जज सदानंद नागप्पा नायक ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया।
सजा पाने वालों में रवि, विजय उर्फ मैलारी, धनराज, भीमा उर्फ भरत, सलीम और गंगाधर गवली शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह मामला पिछले साल 8 अक्टूबर को दर्ज किया गया था और महज दो महीने के भीतर 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी।
BJP Leader Murder Case : जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2025 की रात कार सवार हमलावरों ने भाजपा युवा मोर्चा के गंगावती नगर इकाई प्रमुख वेंकटेश कुरुबारा की बाइक को टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।
कोप्पल के एसपी राम एल अरसिद्धि ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार अधिकांश दोषियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अदालत के इस फैसले को गंभीर अपराधों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


