
गंगटोक, 28 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi Sikkim Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सिक्किम दौरे के दौरान मंगलवार सुबह अलग अंदाज में नजर आए। गंगटोक में पीएम मोदी ने स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेला और उनके साथ खास पल बिताए। प्रधानमंत्री ने इस दौरान की तस्वीरें अपने आधिकारिक X अकाउंट पर साझा कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है।”
Nothing like playing some football with my young friends in Sikkim on a lovely Gangtok morning! ⚽️ pic.twitter.com/5xEceWBH1f
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “इन युवाओं के साथ फुटबॉल का एक जबरदस्त सेशन।” तस्वीरों में नरेंद्र मोदी बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते और बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह स्पोर्ट्स आउटफिट में नजर आए।
A football morning in Gangtok! We learnt, we played, we celebrated and above everything else, we enjoyed the game…. pic.twitter.com/rZ0jLey5u7
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
PM Modi Sikkim Visit : प्रधानमंत्री 27 अप्रैल की शाम गंगटोक पहुंचे थे। उनका मंगलवार का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। बच्चों के साथ समय बिताने के बाद वह ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे। इसके बाद पीएम पलजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
Clearly, an energising football session with these youngsters! pic.twitter.com/Xc99oCylqt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 28, 2026
इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पर्यटन, कृषि और शहरी विकास जैसे कई क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा पीएम पाकयोंग ज़िला के रंगपो क्षेत्र में इनडोर क्रिकेट सुविधाओं का उद्घाटन भी करेंगे, जिसका उद्देश्य युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। यह दौरा सिक्किम के स्वर्ण जयंती वर्ष में खास माना जा रहा है और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


