
चंडीगढ़, 25 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Chandigarh DC office bomb threat : चंडीगढ़ में एक बार फिर बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। कंट्रोल रूम को मिली सूचना में दावा किया गया कि उपायुक्त कार्यालय चंडीगढ़ और पंजाब विश्वविद्यालय के स्टूडेंट सेंटर को निशाना बनाकर विस्फोट किया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। दोनों संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था तुरंत कड़ी कर दी गई और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।
मौके पर बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की कई टीमें पहुंचीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
Chandigarh DC office bomb threat : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि एहतियात के तौर पर उपायुक्त कार्यालय चंडीगढ़ और पंजाब विश्वविद्यालय परिसर में आने-जाने वाले लोगों की कड़ी जांच की जा रही है। हर वाहन और व्यक्ति की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
धमकी भरी कॉल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। शुरुआती जांच में इसे किसी शरारती तत्व की हरकत माना जा रहा है, लेकिन पुलिस फिलहाल हर पहलू से जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


