
लुधियाना, 17 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- ED Raid On Minister Sanjeev Arora Home : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने सबसे पहले दस्तावेजों की जांच शुरू की, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर बाहर केंद्रीय बलों की तैनाती की गई। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई केवल मंत्री तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके बिजनेस पार्टनर्स भी जांच एजेंसी के रडार पर हैं।
13 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने लुधियाना, जालंधर, चंडीगढ़ और गुरुग्राम समेत कुल 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह मामला एक रियल एस्टेट डील से शुरू होकर अब कई गंभीर आर्थिक आरोपों तक पहुंच गया है।
केजरीवाल का हमला
इस कार्रवाई पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार की जा रही रेड के बावजूद क्या अब तक कोई काला धन मिला है, और इसे “ओछी राजनीति” करार दिया।
ED Raid On Minister Sanjeev Arora Home : जमीन, शेयर बाजार और हवाला के आरोप
जांच में सामने आया है कि संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनियों पर जमीन के उपयोग में नियमों के उल्लंघन, शेयर बाजार में हेराफेरी और फर्जी लेनदेन के जरिए मुनाफा कमाने के आरोप हैं। इसके अलावा दुबई से सट्टेबाजी के जरिए आए काले धन को भारत में सफेद करने की आशंका भी जताई जा रही है।
कारोबारी नेटवर्क भी जांच के दायरे में
इस केस में उनके सहयोगियों, जिनमें हेमंत सूद और कारोबारी चंद्रशेखर अग्रवाल शामिल हैं, पर भी गंभीर आरोप लगे हैं। जांच एजेंसी को शक है कि अवैध धन को रियल एस्टेट और शेयर बाजार के जरिए खपाया गया।
फर्जी बिलिंग और GST गड़बड़ी की भी जांच
मंत्री से जुड़ी कंपनियों पर फर्जी एक्सपोर्ट बिल और गैर-मौजूद GST संस्थाओं के जरिए करोड़ों रुपये के लेनदेन का भी शक है। फिलहाल एजेंसी FEMA के तहत जांच कर रही है और डिजिटल व दस्तावेजी सबूत जुटाए जा रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


