
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) US-Iran Talks Collapse : इस्लामाबाद से बड़ी खबर सामने आई है, जहां की मौजूदगी में हुई अमेरिका और के बीच उच्चस्तरीय बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। करीब 21 घंटे चली इस अहम वार्ता के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने साफ कर दिया कि दोनों देशों के बीच कोई संतोषजनक समझौता नहीं हो सका।
रविवार तड़के प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका अपनी ओर से अंतिम और सर्वश्रेष्ठ प्रस्ताव लेकर आया था, लेकिन ईरान ने उसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने पहले ही अपनी शर्तों और सीमाओं को स्पष्ट कर दिया था—किन मुद्दों पर लचीलापन संभव है और किन पर नहीं।
US-Iran Talks Collapse
इस पूरी बातचीत का मुख्य मुद्दा ईरान का परमाणु कार्यक्रम रहा। अमेरिका लगातार यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ईरान भविष्य में कभी भी परमाणु हथियार विकसित न करे। वेंस के अनुसार, अमेरिका को ईरान की ओर से कोई ठोस और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता नहीं मिली है।
हालांकि बातचीत असफल रही, लेकिन अमेरिका ने कूटनीति के रास्ते पूरी तरह बंद नहीं किए हैं। वेंस ने संकेत दिया कि अभी भी ईरान को अपने प्रस्ताव पर विचार करने का अवसर दे रहा है।
वेंस ने पाकिस्तान की मेजबानी की सराहना करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच संवाद को सफल बनाने की पूरी कोशिश की।
इस वार्ता के विफल होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। पहले से ही तनावग्रस्त पश्चिम एशिया में यह गतिरोध वैश्विक सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति और कूटनीतिक संतुलन पर गहरा असर डाल सकता है। इस्लामाबाद से जेडी वेंस का खाली हाथ लौटना आने वाले समय में बढ़ते तनाव का संकेत माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


