
चंडीगढ़,, 1 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Viral Lockdown WhatsApp PDF : देशभर में इन दिनों लॉकडाउन को लेकर अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, लेकिन अब इन दावों की सच्चाई सामने आ गई है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा ‘दिल्ली सरकार की प्रेस रिलीज’ वाला PDF पूरी तरह फर्जी और महज एक अप्रैल फूल मजाक है।
वायरल PDF के शीर्षक में 15 अप्रैल 2026 से ‘आंशिक लॉकडाउन’ लागू होने की बात कही गई है, जिससे लोगों में भ्रम और चिंता का माहौल बन गया। हालांकि, जब इस दस्तावेज़ को खोला जाता है, तो अंदर एक मजाकिया संदेश और ‘अप्रैल फूल’ लिखा हुआ दिखाई देता है।

दरअसल, 1 अप्रैल को ‘अप्रैल फूल डे’ के मौके पर इस तरह के फर्जी और भ्रामक संदेश फैलाना आम बात है। इस बार भी मीमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने इसी मौके का फायदा उठाते हुए एक क्लिकबेट PDF तैयार किया, जिसे बड़ी संख्या में लोग खोल रहे हैं।
Viral Lockdown WhatsApp PDF : हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम एशिया के हालात को लेकर ‘कोविड जैसी स्थितियों के लिए तैयार रहने’ की बात कहे जाने के बाद लॉकडाउन को लेकर अटकलें और तेज हो गई थीं। इसी का फायदा उठाकर यह फर्जी PDF वायरल किया गया।

हालांकि, सरकार की ओर से किसी भी तरह के लॉकडाउन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे ऐसे संदेशों पर भरोसा न करें और किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


