
छेहरटा इलाके में कुत्तों को खाना खिलाते समय वारदात, हमलावर हेलमेट पहने हमलावर एक्टिवा पर फरार
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) Firing in Amritsar :अमृतसर के छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व कांग्रेसी काउंसलर लखनपाल के भतीजे सागर पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना रात करीब 11 बजे की है, जब सागर अपनी बहन के साथ घर के बाहर खड़ा होकर कुत्तों को खाना खिला रहा था। इसी दौरान एक एक्टिवा सवार युवक अचानक वहां पहुंचा। हमलावर ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।
Firing in Amritsar
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने नजदीक आकर सागर के पेट में सीधी गोली मार दी। गोली लगते ही सागर जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
परिवार के सदस्यों ने तुरंत घायल सागर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एसीपी शिव दर्शन ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे कुछ अहम सुराग भी मिले हैं।
फिलहाल पुलिस ने किसी पुरानी रंजिश या गैंगस्टर कनेक्शन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन पहलुओं को भी गंभीरता से जांचा जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


