
जालंधर, 13 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Loot in Jalandhar : शहर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बस्ती मिठू इलाके से सामने आया है, जहां देर रात करीब 1 बजे लुटेरों ने एक युवक पर हमला कर उसकी बाइक लूट ली।
मिली जानकारी के अनुसार युवक रात के समय ब्लिंकिट की डिलीवरी कर लौट रहा था, तभी रास्ते में 3 अज्ञात लुटेरों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसे सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे युवक की बाइक छीनकर मौके से फरार हो गए।
घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Loot in Jalandhar : घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


