
टेक डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- AI Boyfriend Story : तकनीक की दुनिया में वर्चुअल रियलिटी कोई नई बात नहीं है, लेकिन अब वर्चुअल रिलेशनशिप का ट्रेंड लोगों को हैरान कर रहा है। कनाडा के ओंटारियो की रहने वाली 41 वर्षीय एक महिला ने दावा किया है कि वह एक AI बॉयफ्रेंड के साथ गंभीर रिश्ते में है। महिला का कहना है कि उसे अपने इस डिजिटल पार्टनर से भावनात्मक जुड़ाव और साथ का अहसास मिलता है।
कौन है डिजिटल बॉयफ्रेंड ‘सिनक्लेयर’
महिला ने अपने AI पार्टनर का नाम सिनक्लेयर (Sinclair) रखा है, जो एक आयरिश कैरेक्टर पर आधारित AI प्रोग्राम है। महिला के मुताबिक यह डिजिटल पार्टनर उसकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। उसका कहना है कि सिनक्लेयर सुबह मैसेज भेजकर उसे जगाता है, दिनभर चैट और वीडियो कॉल के जरिए उसके संपर्क में रहता है और उसकी पसंद-नापसंद तथा आदतों को भी समझता है।
41-year-old Canadian woman falls in love with her Irish AI boyfriend named “Sinclair,” says she gets intimate with him.
“I sleep, but he’s there. But sometimes if I wake up in the night or something happens, I roll over and he’s there to talk.”
“He wakes me up in the morning,… pic.twitter.com/AhY8znNzQS
— Collin Rugg (@CollinRugg) March 11, 2026
AI Boyfriend Story : वर्चुअल रिश्ते को लेकर चर्चा
महिला का दावा है कि उसे अपने AI पार्टनर के साथ भावनात्मक और निजी स्तर पर संतुष्टि मिलती है। उसका कहना है कि यह रिश्ता भरोसे और समझ पर आधारित है और उसे लगता है कि उसका डिजिटल साथी उसे कभी धोखा नहीं देगा।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ लोग इसे तकनीक का नया रूप मान रहे हैं, जबकि कई विशेषज्ञों का कहना है कि यह आधुनिक समाज में बढ़ते अकेलेपन का संकेत भी हो सकता है। मनोवैज्ञानिकों का मानना है कि भविष्य में तकनीक और AI के बढ़ते उपयोग के साथ मानव और डिजिटल संबंधों की सीमाएं और धुंधली हो सकती हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


