
लुधियाना, 10 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Amit Gosain Join Akali Dal : पंजाब की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अमित गोसाईं ने पार्टी से इस्तीफा देकर अपने समर्थकों सहित शिरोमणि अकाली दल (SAD) का दामन थाम लिया। अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने स्वयं उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और साथ ही विधानसभा हलका लुधियाना सेंट्रल का हलका इंचार्ज भी नियुक्त किया।
Delighted to welcome Mr Amit Gosain— grandson of the respected former Minister & senior BJP leader from Ludhiana, Late Sh. Satpal Gosain— into the Shiromani Akali Dal family!
Amit, who ably supported Gosain Sahab with constituency works, has resigned as BJP spokesperson. I am… pic.twitter.com/RlPnaLZt7H— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) March 10, 2026
अकाली दल में शामिल होने पर हुआ स्वागत
सुखबीर सिंह बादल ने अमित गोसाईं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वे अपने दादा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सतपाल गोसाईं के साथ लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अमित गोसाईं के पार्टी में आने से शिरोमणि अकाली दल और अधिक मजबूत होगा। सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि अमित गोसाईं के साथ अकाली दल में शामिल हुए उनके समर्थकों को भी पार्टी में पूरा सम्मान और अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
Amit Gosain Join Akali Dal : BJP प्रवक्ता पद से भी दिया इस्तीफा
बताया जा रहा है कि अमित गोसाईं ने भारतीय जनता पार्टी के स्पोक्सपर्सन (प्रवक्ता) पद से भी इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ अकाली दल में शामिल होने का फैसला लिया।
सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
इससे पहले अमित गोसाईं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि वह दुखी मन से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि पार्टी की मौजूदा स्थिति देखकर उन्हें काफी निराशा हो रही है, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया, यह सभी जानते हैं, और अंत में उन्होंने ‘जय श्री राम’ लिखकर अपनी बात समाप्त की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अमित गोसाईं का अकाली दल में शामिल होना पंजाब की राजनीति में नया समीकरण बना सकता है, खासकर लुधियाना क्षेत्र में।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


