
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए गुरुवार को ताजा भाव जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।
जालंधर में आज के भाव
24 कैरेट सोना: ₹1,64,500 प्रति 10 ग्राम (स्थिर)
22 कैरेट सोना: ₹1,52,990 प्रति 10 ग्राम (स्थिर)
चांदी: ₹2,74,100 प्रति किलो (गिरावट दर्ज)
गौरतलब है कि बुधवार को चांदी का भाव ₹2,77,200 प्रति किलो था, जिससे आज कीमतों में कमी आई है।
Gold Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कॉमेक्स पर सोना 5,175.30 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,226.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने तक यह लगभग 25 डॉलर की गिरावट के साथ 5,201.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस वर्ष सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ है।
वहीं, चांदी के वायदा भाव 88.92 डॉलर प्रति औंस पर खुले। पिछला बंद भाव 90.98 डॉलर था। कारोबार के दौरान यह 2.30 डॉलर गिरकर 88.68 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस साल चांदी ने 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर दर्ज किया है।
Gold Silver Price : विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में कमजोरी और निवेशकों की सतर्कता का असर घरेलू सराफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


