
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। कई जिलों में सुबह और देर रात ठंड बनी हुई है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
आज सुबह कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई और ठंडक बढ़ गई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर आम जनजीवन और सेहत पर पड़ सकता है।
1 मार्च तक बारिश के संकेत नहीं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 मार्च तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क ही रहेगा। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, जबकि अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
Punjab Weather Update : फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन तापमान में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हो सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


