
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड अब अपने अंतिम चरण में पहुंचती नजर आ रही है और राज्य में धीरे-धीरे गर्मी की दस्तक शुरू हो गई है। दिन के समय तेज धूप खिल रही है, हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड अभी भी महसूस की जा रही है। India Meteorological Department (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार 25 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
Weather Update : विभाग का अनुमान है कि उत्तरी और पूर्वी इलाकों में अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि मध्य, पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में पारा 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद जताई गई है। गुरुवार को रूपनगर में 27.6°C के साथ सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना में 26.6°C, पटियाला में 26.3°C, होशियारपुर में 26.1°C और पठानकोट में 25.4°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.7°C रहा। Punjab और Chandigarh में फिलहाल मौसम को लेकर किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


