
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Public-Policy Internship Program : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जिले में चल रहे पब्लिक-पॉलिसी इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत विभिन्न विभागों में बतौर इंटर्न शामिल किए गए छात्रों की कार्यप्रदर्शन की समीक्षा की। यहां जिला प्रशासकीय कम्प्लेक्स में इस संबंधी एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने इंटर्न्स से रू-ब-रू होते हुए उनके द्वारा विभिन्न विभागों में हासिल किए अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इंटर्न्स द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट्स का भी जायजा लिया।

डा. अग्रवाल ने अधिकारियों को इंटर्नशिप के दौरान इन छात्रों को सरकारी विभागों की ऑफलाइन और ऑनलाइन मीटिंगों में शामिल करने के लिए भी कहा ताकि वे विभागों की कार्यशैली को नजदीक से देख और समझ सकें तथा सरकार की लोक भलाई योजनाओं को और भी प्रभावशाली ढंग से लोगों तक पहुंचाने के लिए अपने सुझाव दे सकें।
Public-Policy Internship Program : उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत तीसरा बैच चल रहा है। इससे पहले 2 बैच पूर्ण हो चुके हैं। पहले बैच में 60 और दूसरे बैच में 40 छात्रों ने भाग लिया था। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य सरकार की लोक भलाई योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्रों के ज्ञान और कौशल में वृद्धि करना भी है। डिप्टी कमिश्नर ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें आवंटित विभागों में पूर्ण लगन और मेहनत से सीखने के लिए उत्साहित किया।

बता दें कि पब्लिक-पॉलिसी इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत विभिन्न कॉलेजों/यूनिवर्सिटीज के करीब 60 छात्रों को अलग-अलग सरकारी विभागों में 3 महीने के लिए बतौर इंटर्न शामिल किया गया है। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और शिक्षा ब्यूरो नीलम महे से इलावा इंटर्न्स और ब्यूरो का स्टाफ भी मौजूद था
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





