





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Maa Baglamukhi Dham Jalandhar : विजयदशमी के पावन अवसर पर सिद्ध माँ बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी, लम्मा पिंड चौक, जालंधर में विशेष अलौकिक हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन के दौरान माँ बगलामुखी की विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन यज्ञ में आहुतियां अर्पित की जाएंगी तथा सर्वजन कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रार्थना की जाएगी।
Maa Baglamukhi Dham Jalandhar : धाम में यह विशेष हवन यज्ञ मंगलवार सुबह 6.30 बजे से 8.30 बजे तक संपन्न होगा। विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर माँ बगलामुखी की आराधना और हवन यज्ञ को विशेष आध्यात्मिक महत्व दिया जाता है। श्रद्धालु इस अवसर पर माँ के चरणों में नमन कर परिवार की सुख-समृद्धि, जीवन में शांति और समाज के कल्याण की कामना कर सकते हैं। धाम की ओर से श्रद्धालुओं को इस पावन धार्मिक आयोजन में शामिल होकर माँ बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


