
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए मंगलवार को बाजार में नए दाम जारी किए गए हैं। जालंधर सराफा बाजार की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, जबकि चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।
-
24 कैरेट सोना: ₹1,60,500
-
22 कैरेट सोना: ₹1,49,270
-
चांदी: ₹2,68,800 प्रति किलो (सोमवार को ₹2,76,000)
कल की तेजी के बाद आज संभलता बाजार
भले ही आज बाजार में स्थिरता दिख रही हो, लेकिन सोमवार को सराफा बाजार में जबरदस्त हलचल रही। दिल्ली बाजार में चांदी ने ₹17,000 की छलांग लगाते हुए ₹2,72,000 प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। वहीं, सोना भी मजबूत रहा और ₹1,58,500 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
Gold-Silver Price : सोमवार के शुरुआती कारोबार में कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया—
-
चांदी: नीचे ₹2,65,126 तक गई, ऊपर ₹2,68,498 तक पहुंची
-
सोना: ₹1.56 लाख से ₹1.58 लाख के बीच झूलता रहा
कुल मिलाकर, कल की भारी तेजी के बाद आज बाजार खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है, जिसका असर चांदी में हल्की गिरावट और सोने में स्थिरता के रूप में दिख रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





