
अमृतसर, 6 फरवरी 2026 (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब की वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने औपचारिक रूप से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पंजाब मामलों के प्रभारी Bhupesh Baghel ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पहले से निलंबित चल रही डॉ. सिद्धू की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई है।
Navjot Sidhu expelled from Congress
निष्कासन के बाद डॉ. सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के लिए विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें “पप्पू” कहा, जो आमतौर पर उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इससे पार्टी के भीतर की खींचतान और उजागर हो गई।
Pappu has finally put a stamp on his name. A leader who thinks that he is the only honest and knowledgeable person, totally unaware of the ground realities. People working for him in his inner circle succeed in keeping him in exile and enjoying luxuries of life selling tickets…
— Dr Navjot Sidhu (@NavjotSidh42212) February 6, 2026
Navjot Sidhu expelled from Congress : गौरतलब है कि 31 जनवरी को डॉ. सिद्धू ने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Amarinder Singh Raja Warring पर कुप्रबंधन, गुटबाजी और निजी हित साधने के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि पार्टी में ईमानदार और सक्षम नेताओं की आवाज दबाई जा रही है।
दिसंबर 2025 में ‘500 करोड़ रुपये के ब्रीफकेस’ संबंधी बयान के बाद उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित किया गया था। इसके बाद से उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर भ्रष्टाचार और टिकट बेचने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।
इसके बाद अपने ट्वीट में डॉ नवजोत कौर सिद्दू राहुल गांधी को पंजाब आने व गुरु ग्रंथ साहिब को समझने की बात कही है।
I swear by the preachings of GURU GRANTH SAHIB JI, GURUS, BHAGWAT GITA, UPANISHADS and preachings of our GURUS. Probably you are also reading the same collection but take a serious advice; GURU GRANTH SAHIB is the easiest GRANTH to learn but the most difficult to follow, welcome… pic.twitter.com/gvOmIyyiuA
— Dr Navjot Sidhu (@NavjotSidh42212) February 6, 2026
पूर्व क्रिकेटर-राजनेता Navjot Singh Sidhu की पत्नी डॉ. सिद्धू पहले भाजपा से विधायक रह चुकी हैं और बाद में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। अब उनके निष्कासन के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं भी चल रही हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पंजाब में यह घटनाक्रम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





