
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- WhatsApp new security feature : दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक नया और बेहद पावरफुल फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘Strict Account Settings’ रखा गया है। कंपनी इसे एक तरह का लॉकडाउन-स्टाइल सिक्योरिटी फीचर बता रही है, जो साइबर अटैक, हैकिंग और डिजिटल जासूसी से बचाव के लिए एडवांस सुरक्षा प्रदान करेगा। यह फीचर खासतौर पर पत्रकारों, सेलेब्रिटीज, एक्टिविस्ट्स और हाई-प्रोफाइल यूजर्स के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है।
अनजान नंबर, लिंक और कॉल होंगे ऑटो-ब्लॉक
‘Strict Account Settings’ को ऑन करते ही WhatsApp की सिक्योरिटी अपने सबसे हाई लेवल पर पहुंच जाती है। इस मोड में अनजान नंबरों से आने वाले फोटो, वीडियो और अन्य अटैचमेंट्स अपने आप ब्लॉक हो जाएंगे। इसके अलावा चैट में भेजे गए किसी भी लिंक का प्रिव्यू या थंबनेल नहीं दिखेगा, जिससे फिशिंग और मालवेयर लिंक का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। इतना ही नहीं, अनजान लोगों की कॉल्स भी ऑटो-साइलेंट हो जाएंगी, जिससे यूजर्स किसी संदिग्ध गतिविधि से सुरक्षित रह सकेंगे।
Apple और Google की सिक्योरिटी रणनीति की तर्ज पर Meta का कदम
Meta अब उन बड़ी टेक कंपनियों की सूची में शामिल हो गई है, जो हाई-रिस्क यूजर्स के लिए एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स उपलब्ध करा रही हैं। इससे पहले Apple ने ‘Lockdown Mode’ और Google (Alphabet) ने ‘Advanced Protection Mode’ लॉन्च किया था। WhatsApp ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में कहा है कि यह नया फीचर यूजर्स की प्राइवेसी और डिजिटल सेफ्टी को प्राथमिकता देने की दिशा में बड़ा कदम है और यह सबसे जटिल साइबर हमलों से भी बचाव करने में सक्षम होगा।
WhatsApp new security feature : ऐसे करें फीचर को एक्टिवेट
इस नए सिक्योरिटी फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को खुद इसे ऑन करना होगा। इसके लिए WhatsApp की Settings > Privacy > Advanced Options में जाकर ‘Strict Account Settings’ को इनेबल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, यह फीचर आने वाले कुछ हफ्तों में ग्लोबल लेवल पर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





