
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- US Visa Processing Halt : अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बड़े फैसले के तहत 75 देशों के नागरिकों के लिए वीजा प्रोसेसिंग पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस सूची में सोमालिया, रूस, अफगानिस्तान, ब्राजील, ईरान, इराक, मिस्र, नाइजीरिया, थाईलैंड, यमन समेत कई देश शामिल हैं। इसे ट्रंप प्रशासन के सबसे कड़े और व्यापक आव्रजन प्रवर्तन उपायों में से एक माना जा रहा है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने इन देशों में स्थित दूतावासों में तैनात कांसुलर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मौजूदा कानून के तहत किसी भी नए वीजा आवेदन को स्वीकृति न दें। विभाग ने यह भी साफ किया है कि वह वीजा स्क्रीनिंग और जांच प्रक्रिया का दोबारा मूल्यांकन कर रहा है।
यह रोक 21 जनवरी से लागू होगी और तब तक जारी रहेगी, जब तक विदेश विभाग वीजा प्रोसेसिंग सिस्टम की पूरी समीक्षा नहीं कर लेता। इससे पहले नवंबर 2025 में दुनिया भर के दूतावासों को भेजे गए एक केबल में अधिकारियों को “पब्लिक चार्ज” नियम के तहत नए स्क्रीनिंग नियम लागू करने का आदेश दिया गया था।
US Visa Processing Halt : इन नए नियमों के तहत ऐसे आवेदकों को वीजा देने से इनकार किया जाएगा, जिनके अमेरिका में जाकर सरकारी सुविधाओं पर निर्भर रहने की आशंका है। इसमें स्वास्थ्य स्थिति, उम्र, अंग्रेजी भाषा का ज्ञान, आर्थिक स्थिति और लंबी अवधि की मेडिकल देखभाल की जरूरत जैसे कई पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। यहां तक कि पहले कभी सरकारी सहायता लेने वाले लोगों को भी वीजा मिलने में दिक्कत आ सकती है।
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका अपनी कानूनी शक्तियों का इस्तेमाल कर ऐसे प्रवासियों को अयोग्य घोषित करेगा जो भविष्य में पब्लिक बेनिफिट्स पर निर्भर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन 75 देशों से इमिग्रेशन तब तक रोका जाएगा, जब तक नई प्रोसेसिंग व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हो जाती।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





