
Today Horoscope for 19 Dec 2025
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्याएं धीरे-धीरे दूर होंगी और बिजनेस से जुड़े नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। घर-परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है और बाजार में पैसा फंसने की आशंका भी रहेगी, इसलिए सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप अपने करियर और कारोबार पर पूरा ध्यान देने की कोशिश करेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी, पार्टनरशिप में कारोबार का कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और कारोबार के लिहाज से समय अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आप अपने कामों को लेकर सजग रहेंगे और ऑफिस में काम का दबाव महसूस होगा। अचानक कोई बड़ी समस्या सामने आ सकती है, लेकिन अपनी मेहनत और कर्म पर भरोसा रखें, क्योंकि आज इसके सकारात्मक परिणाम आपको मिलेंगे। जमीन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। घर-परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है और निजी जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होने की संभावना है। कारोबार के लिए दिन अनुकूल रहेगा, हालांकि पेट संबंधित समस्याएं थोड़ी परेशानी दे सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपको संयम और घर के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। अचानक खर्च का बोझ बढ़ सकता है और पैसों से जुड़ी समस्याओं की वजह से चिंता हो सकती है, ऐसे में घर और रिश्तेदारों से सहयोग लेना पड़ सकता है। नौकरी में नए अवसर और ऑफर मिल सकते हैं, वहीं व्यापार में नई डील हासिल होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और आपके कामों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लेकिन खर्चों और काम के दबाव पर ध्यान रखें।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत ही शानदार रहेगा। शेयर मार्केट और लॉटरी में किस्मत आज आपके साथ हो सकती है और बड़ा धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा, वहीं निजी जीवन में कुछ बड़े फैसले लेने का अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है और ससुराल पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त होने के संकेत हैं। कारोबार के मामले में दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन जीवन की कुछ समस्याएं आज समाप्त हो सकती हैं।
Today Horoscope for 19 Dec 2025
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। रुके हुए कार्यों की वजह से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से कोई बड़ा सपना पूरा होने की संभावना है। नौकरी में नए ऑफर मिल सकते हैं और कारोबार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर पर रिश्तेदारों का आगमन होगा और धार्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। बच्चों की तरफ से कोई बड़ा गिफ्ट मिल सकता है और जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि बेमतलब का खर्च बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। अपने कार्यों में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है और ऑफिस से नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। घर-परिवार की ओर से कोई बड़ा गिफ्ट मिल सकता है, वहीं माता-पिता के सहयोग से कोई बड़ा सपना पूरा होने की संभावना है। मित्रों के साथ घूमने का प्लान भी बनाया जा सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप मानसिक रूप से थोड़े परेशान रहेंगे और शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं, इसलिए धैर्य और संयम के साथ कार्य करना आवश्यक है। इस समय आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े दूर होंगे और आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, वहीं नौकरी में नए ऑफर प्राप्त होने के योग हैं। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों के अवसर भी बन सकते हैं।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। कारोबार और करियर में आज बड़े फैसले लेने के अवसर बन सकते हैं। घर-परिवार में छोटी-मोटी नोंकझोंक हो सकती है, लेकिन बच्चों की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। नौकरी से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और इंटरनेट या डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है। पैसे से जुड़े मामलों में लापरवाही नुकसान दे सकती है, इसलिए वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के साथ क्वालिटी समय बिताने का अवसर मिलेगा और दोस्तों के बीच फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे और आत्मविश्वास तथा नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। कारोबार में आपके प्रयास सफल रहेंगे, हालांकि किसी पुरानी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। बिजनेस में बड़ा निवेश करने का प्लान आज बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों के अवसर भी बन सकते हैं।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। बिजनेस और कारोबार में बड़ा नुकसान होने की संभावना है, इसलिए किसी की बातों में आकर बड़ा निवेश न करें और पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। बड़े बुजुर्गों की सलाह आज आपके लिए सहायक साबित होगी। जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसान दे सकता है। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों के अवसर बन सकते हैं, घर-परिवार की समस्याएं दूर होंगी और स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा।
Today Horoscope for 19 Dec 2025
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर-परिवार और रिश्तेदारों की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में तेजी लाने का प्रयास सफल रहेगा और निजी जीवन की समस्याएं समाप्त होने की संभावना है। बिजनेस में बड़ा निवेश कर सकते हैं और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और घर-परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


