
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): new president of Punjab Press Club Jalandhar : पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के चुनाव आज संपन्न हुए, जिसमें प्रोग्रेसिव मीडिया मंच के उम्मीदवार जसप्रीत सिंह सैनी को पंजाब प्रेस क्लब, जालंधर का नया अध्यक्ष चुना गया। देर शाम उन्होंने चुनाव अधिकारियों डॉ. लखविंदर सिंह जौहल, डॉ. कमलेश सिंह दुग्गल और कुलदीप सिंह बेदी की मौजूदगी में क्लब अध्यक्ष का पदभार संभाला। इससे पहले हुए चुनाव में जसप्रीत सिंह सैनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 306 वोटों के बड़े अंतर से हराया। कुल 441 वोटों में से उन्हें 348 वोट प्राप्त हुए। जसप्रीत सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रोग्रेसिव मीडिया मंच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लब के सभी 9 पदों पर जीत दर्ज की।
हालांकि मंच के तीन उम्मीदवार—शिव शर्मा (कोषाध्यक्ष), राजेश थापा (सीनियर उपाध्यक्ष) और तेजिंदर कौर थिंद (उपाध्यक्ष)—पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे। वहीं अध्यक्ष समेत छह पदों के लिए हुए चुनाव में पुनीत सहगल (महासचिव), मनदीप शर्मा और परमजीत सिंह रंगपुरी (उपाध्यक्ष), राजेश योगी (सचिव) और सुकरांत (संयुक्त सचिव) चुने गए।

new president of Punjab Press Club Jalandhar : नतीजों के ऐलान के बाद डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, स्क्रीनिंग कमेटी हेड गुरप्रीत सिंह संधू और उपाध्यक्ष कपिल ग्रोवर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सैनी सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम पत्रकारों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाएगी और पत्रकार समुदाय की समस्याओं का मिलकर समाधान करेगी।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सैनी ने डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, महासचिव जसविंदर सिंह आज़ाद, पैटर्न प्रदीप वर्मा, सीनियर उपाध्यक्ष सुमेश शर्मा, पीआरओ धर्मिंदर सोंधी, महिला विंग की सीनियर उपाध्यक्ष नीतू कपूर, मुख्य सलाहकार अमरप्रीत सिंह और जालंधर कैंट के प्रभारी हरशरण सिंह चावला को भरोसा दिलाया कि पंजाब प्रेस क्लब में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन को पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनके सुझावों के साथ पत्रकारों के हित में योजनाएं बनाई जाएंगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


