
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। 12 दिसंबर 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने का रेट 1,30,000 रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1,92,000 रुपये प्रति किलो से अधिक दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, शुक्रवार, 12 दिसंबर को सुबह 995 शुद्धता वाला सोना 1,30,046 रुपये प्रति 10 ग्राम और 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट सोना 1,19,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
Gold-Silver Price Today : चांदी का भाव आज 1,92,781 रुपये प्रति किलो है, जो पिछले कारोबारी दिन गुरुवार शाम 1,88,281 रुपये प्रति किलो था। IBJA की वेबसाइट पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट अपडेट किए जाते हैं। ध्यान दें कि IBJA द्वारा जारी कीमतों में अलग-अलग सोने की प्योरिटी के स्टैंडर्ड भाव शामिल होते हैं, लेकिन इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज और GST शामिल नहीं होते। ज्वैलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज अलग से देना पड़ता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


