
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Imran Khan is dead : जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत को लेकर कई दावे किए जा रहे हैँ। परिवार ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उन्हें इमरान से मिलने नहीं दे रहा है। इसके बाद परिवार ने जेल में ही उनकी हत्या करने का आरोप लगाया। पाकिस्तान सरकार ने इन सभी दावों के खारिज करते हुए कहा इमरान खान की हालत स्थिर है और वह अभी भी जेल में हैं। यह अफवाह तब और तेज हो गई जब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक नोट के रूप में स्टाइल की गई एक फर्जी प्रेस विज्ञप्ति ऑनलाइन प्रसारित होने लगी, जिसमें खान की मौत की झूठी घोषणा की गई थी।
पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इस दस्तावेज को फर्जी बताते हुए खारिज कर दिया और जनता से इस ‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’ को अस्वीकार करने का आग्रह किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कासिम खान ने कहा कि उनके पिता को गिरफ्तार हुए करीब 845 दिन से अधिक हो गए। कासिम खान ने दावा किया कि उनके पिता को पिछले डेढ़ महीने से परिवार से बिना किसी कॉन्टैक्ट के डेथ सेल में रखा गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





