
Today Horoscope for 20 Nov 2025
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन अत्यंत शुभ और लाभदायक रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और करियर एवं व्यवसाय में नई ऊँचाइयों को छूने के अवसर मिलेंगे। किसी नई डील के मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक लाभ भी हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और घर-परिवार में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। शिक्षा से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। प्रेम जीवन में भी आज कोई अच्छा प्रस्ताव सामने आ सकता है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार या नई जिम्मेदारियों की संभावना है। किसी योजना में शुरुआती अड़चनों के कारण मन थोड़ा विचलित हो सकता है, लेकिन दिन के अंत तक हालात आपके पक्ष में बनेंगे और प्रयास सफल होंगे। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला लंबित है, उन्हें उसमें सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ के नए अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज आपको विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। लंबे समय से अटके हुए कार्य भी आज आसानी से पूरे होंगे। आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना मजबूत है। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा, साथ ही जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप योग व व्यायाम पर अधिक ध्यान देंगे।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन चंद्रमा के शुभ गोचर के कारण अत्यंत मंगलकारी रहने वाला है। मित्रों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपके पराक्रम की सराहना होगी। अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है, वहीं व्यापार में किसी महत्वपूर्ण डील से विशेष उपलब्धि मिल सकती है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना आवश्यक है, वरना कोई आपका लाभ उठा सकता है। घर और कार्यालय दोनों जगह नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। तनाव से दूरी बनाए रखें, नहीं तो काम का बोझ बढ़कर परेशानी पैदा कर सकता है। किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्यों से आज बचना बेहतर होगा। माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। वहीं प्रेम संबंधों में जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद रोमांटिक और सुखद साबित होगा।
Today Horoscope for 20 Nov 2025
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले आज जोश, उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, जिससे आप कई कार्य आसानी से पूरा कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, जबकि व्यापारियों की स्थिति बेहतर दिखाई देगी। ससुराल पक्ष के साथ आपका व्यवहार संतुलित रहेगा। किसी जटिल मामले में बड़ों का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। आज आप किसी मित्र को उधार धन दे सकते हैं, फिर भी आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर और बेहतर बनी रहेगी।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सितारों का पूरा साथ लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे समाप्त होंगी। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे उत्साह बढ़ेगा। यदि प्रॉपर्टी से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो आज संयम और धैर्य से काम लेना होगा। संतान से जुड़ी किसी बात से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही, लंबे समय से चल रहा कोई विवाद भी आज सुलझने की पूरी संभावना है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी और संयम से काम लेने की जरूरत होगी। अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाई रखें। लंबे समय से अटका हुआ धन आज वापस मिल सकता है। घर-परिवार में सुख, शांति और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम के साथ किसी बड़े कार्य में भी हाथ आजमा सकते हैं। शाम का समय धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत हो सकता है, जिससे मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत अनुकूल और शुभ संकेत लेकर आएगा। लंबे समय से चली आ रही उलझनें दूर हो सकती हैं, जिससे कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे और वे नए कार्यों की शुरुआत भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है जिसमें बेहतर वेतन मिलने की संभावना है। आपकी वाणी और व्यवहार आज आपको किसी नए मुकाम तक पहुंचा सकते हैं। शिक्षा से जुड़े जातकों को भी बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम जीवन में साथी के साथ रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ेगी।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। लाभ कमाने के अवसर बढ़ेंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। संतान से संबंधित चल रही किसी परेशानी का समाधान भी मिल सकता है। जो लोग व्यापार से जुड़े नए कार्य शुरू करना चाहते हैं, उन्हें आज आवश्यक सहयोग मिलेगा। हालांकि आज वाहन पर खर्च होने की संभावना है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत के प्रति सावधान रहने की सलाह देता है। कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा और नए मुनाफे के मौके मिलेंगे। हालांकि किसी भी प्रकार का निर्णय जल्दबाज़ी में न लें, वरना इसका विपरीत असर पड़ सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधाएँ भी दूर होने की संभावना है।
Today Horoscope for 20 Nov 2025
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यों को संभालते समय सतर्क रहना जरूरी होगा। परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भार सौंपा जा सकता है। किसी को दिया गया उधार धन वापस मिलने की संभावना है। साथ ही, आज आप जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


