
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Benefits of drinking water in winter – गर्मियों में लोग पानी ज्यादा पीते हैं लेकिन सर्दियों में प्यास कम लगती है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि सर्दियों में ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी पीना बेहतर होता है। यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और पाचन को भी सुधारता है। प्यास लगे या न लगे, हर 1–2 घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा।
Benefits of drinking water in winter
दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने पानी से करें, चाहें तो उसमें नींबू या शहद मिला सकते हैं। पानी हमारे शरीर की फंक्शनिंग को बेहतर बनाए रखने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने के लिए जरूरी होता है। ठंड के मौसम में बड़ी संख्या में लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी को अपने वॉटर इनटेक पर ध्यान देना चाहिए, ताकि सर्दियों में आपकी सेहत बेहतर बनी रहे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





