
वृंदावन (वीकैंड रिपोर्ट)- VIP slips for Thakurji darshan close : बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए मंदिर में VIP पर्चियां पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। अब हर श्रद्धालु को आम भक्तों की तरह लाइन में लगकर ही ठाकुरजी के दर्शन करने होंगे। यह फैसला हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया।
इसके साथ ही कमेटी ने मंदिर के प्रांगण में खाली स्थान पर (लगभग 357 गज) पर पूर्व में हुए अधूरे निर्माण में हुई अनियमितताओं की जांच कराने तथा 4.74 एकड़ जमीन खरीदने जैसे कई मुद्दों पर मंथन किया। वीआईपी कटहरा भी हटाया जाएगा। हालांकि, इसका कमेटी में शामिल शृंगार भोग के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी और श्रीवर्धन गोस्वामी ने आपत्ति जताई कहा कि जो भी श्रद्धालु सेवा कराते हैं वह आराम से दर्शन करना चाहते हैं। समिति ने कहा कि प्रवेश द्वार में सिर्फ प्रवेश हो।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





